Saturday, 28 May 2016

एक्ने को दूर करने के लिए सात घरेलू फेस मास्क

  • 1

    सबको होता है एक्ने

    एक्ने सबको परेशान करते हैं चाहे वह महिला हो या पुरुष। हर उम्र के लोगों को यह परेशानी होती है। फिर चाहे वह किशोर हो अथवा टीनएजर। समस्या यह है कि बहुत कम लोगों को इससे निपटने के तरीकों के बारे में जानकारी होती है। घरेलू फेसमास्क एक्ने से निपटने के आसान उपाय होते हैं। इन्हें बनाना आसान होता है और कुदरती तौर पर बने ये फेस मास्क त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। image courtesy : getty images

  • 2

    सॉल्ट मास्क

    सॉल्ट मास्क एक्ने को तो आसानी से दूर करता ही है साथ ही इसे बनाना भी काफी आसान है। इसके लिए आपको थोड़ा सा समुद्री या सामान्य नमक और पानी की जरूरत होती है। पानी को नमक में मिलाकर 20 बीस मिनट तक रखा रहने दें। इस मिश्रण को एक्ने और उसके निशानों पर 10-20 मिनट तक लगाये रखें और उसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। नमक कुदरती क्लींजर है जो त्वचा से ऑयल को कम करता है जिससे एक्ने होने की आशंका कम हो जाती है। image courtesy : getty images
  • 3

    एग वाइट मास्क

    यह बनाने में आसान और उपयोगी मास्क है। एक अंडा लीजिये। और इसके योक को सकेी सफेदी से अगल कर लीजिये। 20 मिनट तक इस मिश्रण को चेहरे पर लगा रहने दीजिये। इसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लीजिये। हालांकि जिन लागों को अंडे से एलर्जी है उन्हें इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिये। image courtesy : getty images
  • 4

    बेकिंग सोडा मास्क

    इस मास्क को बनाने के लिए आपको बेकिंग सोडा और पानी की जरूरत है। अपने चेहरे को हल्के क्लींजर से साफ करें और बेकिंग सोडा व पानी से बने इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगायें। 10-20 मिनट इसे अपने चेहरे पर लगा रहने दें। यह घरेलू मास्क आपकी त्वचा को साफ करता है। इसका नियमित इस्तेमाल से एक्ने को हटाने में मदद मिलती है। image courtesy : getty images
  • 5

    दही का मास्क

    दही का मास्क एक्ने को दूर करने में बेहद उपयोगी होता है। इसे बनाने के लिए एक चम्मच शहद और एक चम्मच दही को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। हमारी सलाह यह है कि आप शहद मिलाने से पहले उसे थोड़ा सा गर्म कर लें। 10 से 20 मिनट तक इस मिश्रण को चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद इसे गीले कपड़े से पोंछ लें। आपको फौरन अपनी स्किन टोन में अंतर नजर आएगा। image courtesy : getty images
  • 6

    ओटमील मास्क

    ओटमील मास्क आपके चेहरे को साफ करने और एक्ने को दूर करने में मदद करता है। पानी में ओटमील मिलाकर उसे चेहरे पर 20-30 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा स्मूथ और कोमल हो जाएगी। image courtesy : getty images
  • 7

    एस्प्रिन मास्क

    पांच छह बिना कोटेट एस्प्र‍िन की गोलियों का चूर्ण बना लें। इसका मिश्रण बनाने के लिए कॉफी ग्राइंडर या फूड प्रोसेसर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस चूर्ण में हाइट्रोजन पेराडॉक्साइड मिला लें। इस चूर्ण को 15 20 मिनट तक चेहरे पर लगा कर रखें और फिर चेहरा धो लें। image courtesy : getty images
  • 8

    गाजर का मास्क

    गाजर में विटामिन ए बहुत मात्रा में होता है। यह स्कारिंग और एक्ने को दूर करने में मदद करता है। एक गाजर का पेस्ट बना लें। इसे अपने चेहरे पर लगाकर दस मिनट तक इसे यूं ही छोड़ दें। और फिर सादे पानी से चेहरा धो लें।  इस उपाय को वैकल्पिक दिनों पर लगाइये। आप चाहें तो गाजर के जूस को चेहरे पर लगा सकते हैं। image courtesy : getty images

No comments:

Post a Comment